Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचार दिन के कुमाऊं दौरे पर पहुंचे मनीष सिसोदिया, कहा- 21 साल...

चार दिन के कुमाऊं दौरे पर पहुंचे मनीष सिसोदिया, कहा- 21 साल में हुई बर्बादी को 21 महीने में करेंगे ठीक

आम आदमी पार्टी ने कुमाऊं में चुनाव अभियान तेज कर दिया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चार दिन के कुमाऊं दौरे के तहत गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा में लोगों से बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।

गुरुवार शाम हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई जनसभा में उन्होंने अपना भाषण शिक्षा पर केंद्रित रखा। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य के बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। यदि राज्य गठन के समय ही यहां व्यवस्थाएं सुधारी गई होतीं तो उस समय पैदा हुए बच्चे आज 21 वर्ष की युवावस्था में राज्य के विकास में अहम योगदान दे रहे होते।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 21 साल में भाजपा और कांग्रेस ने राज्य को बर्बाद किया है। इस बर्बादी को आम आदमी पार्टी 21 महीने में ठीक करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी जानती हैं कि शिक्षा व्यवस्था अच्छी कर दी तो लोग पढ़ेंगे, सवाल करेंगे और रोजगार मागेंगे। इसलिए दोनों दलों ने पढ़ाई लिखाई के सिस्टम को ही बर्बाद कर दिया।

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आप सरकार के कार्य में दिल्ली के उप राज्यपाल कई अड़ंगे लगाते हैं, बावजूद इसके हमने दिल्ली की हालत को सुधारा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास की अपार संभावनाएं है और आम आदमी पार्टी अपने वादे पूरा करेगी। अरविंद केजरीवाल को वादे का पक्का बताते हुए कहा कि उन्होंने जो भी वादा किया है उसे पूरा करते हैं।

इस दौरान उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू, शिशुपाल सिंह रावत, अब्दुल कादिर, पवन पांडे, संतोष कबडवाल, रईसुल हसन, बबीता चंद, त्रिलोचन जोशी, रक्षित वर्मा, दीप पांडे, रमेश कांडपाल, डीएस कोटलिया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments