Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डथलाड़ी और सकुना में निकाले गए छह और शव

थलाड़ी और सकुना में निकाले गए छह और शव

भीमताल (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के सकुना गांव में 2 मजदूरों और ओखलकांडा ब्लॉक के थलाड़ी गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के सभी छह सदस्यों के शव शुक्रवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की मदद से निकाल लिए गए हैं।शुक्रवार को सकुना पहुंचे एसडीएम प्रतीक जैन और सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि हेलिकॉप्टर से सकुना में दबे 7 मजदूरों के शवों और एक घायल को पंतनगर एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां से परिजन सभी के शवों को दिल्ली ले जाएंगे। वहीं घायल को इलाज के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा है। इससे पहले एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सकुना में पांच मजदूरों के शवों को निकाल लिया था। अब मलबे में दबे दो मजदूरों की तलाश की जा रही है। वहीं झूतिया गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के तीन लोगों में मोहन राम, दमयंती देवी का शव निकाला जा चुका है, जबकि बेटे देवेंद्र की तलाश जारी है।

गमगीन माहौल में हुआ दंपती का अंतिम संस्कार
झूतिया निवासी मोहन राम और उनकी पत्नी दमयंती देवी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को चार दिन बाद तल्ला रामगढ़ में गमगीन माहौल में हुआ। उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। वहीं मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को चार किमी बड़ी मुश्किल से पैदल ही शवों को लाना पड़ा। वहीं दंपती की मौत की खबर से गांव में मातम छाया हुआ है।
इन मजदूरों के मिले शव
1- ढोडा यादव पुत्र गोपी यादव निवासी सूरजपूर रनहा थाना श्रीनगर पूजा जिला बेतिया बिहार
2- संदीप चौधरी पुत्र शिवालक चौधरी निवासी मलाईटा थाना बेरिया जिला बेतिया बिहार
3- धामू मुखिया पुत्र राधा मुखिया निवासी बसंतपुर थाना चनपटिया जिला बेतिया बिहार
4- अजय मुखिया पुत्र हरीमन मुखिया निवासी मलाईटोला थाना बेरिया जिला बेतिया बिहार
5- शर्म चौधरी पुत्र रमाकांत चौधरी निवासी शीसयाबाजार थाना श्रीनगर पूजहा जिला बेतिया बिहार
6- संतोष यादव पुत्र हरेंद्र यादव निवासी सूरजपूर रनहा थाना श्रीनगर पूजहा जिला बेतिया बिहार
7- श्रीकांत पुत्र ढोडा मांझी निवासी सूरजपूर रनहा थाना श्रीनगर पूजहा जिला बेतिया बिहार
ये है लापता
1- अनिल चौधरी पुत्र नारायण चौधरी निवासी सूरजपूर रनहा थाना श्रीनगर पूजहा जिला बेतिया बिहार
2- चुन्नी मांझी निवासी शीसयाबाजार थाना श्रीनगर पूजहा जिला बेतिया बिहार
ये है घायल
राजन शाह पुत्र प्रभु शाह निवासी रतनी बसुनधारपुर बाजार जिला चतवन नेपाल
थलाड़ी में इनके शव बरामद
1- शांति देवी
2- मीना बिष्ट
3- चांदनी बिष्ट
4- डिंपल बिष्ट
5- तनुजा बिष्ट
6- पारस बिष्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments