Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारदिल्ली पुलिसवालों ने लगाए नारे, 'हमारा कमिश्नर कैसा हो, किरण बेदी जैसा...

दिल्ली पुलिसवालों ने लगाए नारे, ‘हमारा कमिश्नर कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो’

दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर पुलिसवालों ने लगाए नारे, 'हमारा कमिश्नर कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो'

दिल्ली: तीस हज़ारी कोर्ट में शनिवार को वकीलों और पुलिस के बीच हुए झड़प के दो दिन बाद मंगलवार को पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन किया. पुलिसवाले वर्दी में सड़कों पर उतर आए. इस दौरान आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर कुछ पुलिस के लोगों ने किरण बेदी की तस्वीर हाथ में लेकर नारे लगा रहे थे, ”हमारा सीपी (कमिश्नर ऑफ पुलिस) कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो.” किरण बेदी के पोस्टर के साथ ‘वी नीड यू’ (हमें आपकी जरूरत है) का कैप्शन लिख रखा था.
बताते चले कि तीस हज़ारी कोर्ट में शनिवार को वकीलों और पुलिस की झड़प का विवाद थमता नज़र नहीं आ रहा है. मंगलवार को दिल्ली पुलिस वर्दी में सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को वकीलों ने कामकाज बंद रखा था और इस दौरान उनकी गुंडागर्दी भी सामने आई थी. दिल्ली की अलग-अलग अदालत परिसरों में पुलिस और मीडिया के अलावा आम लोगों के साथ मारपीट की गई थी. इधर बार काउंसिल ने वकीलों से जल्द से जल्द काम पर लौटने की अपील की है.
आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों ने ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाए और कहा कि हमें असुरक्षा का एहसास हो रहा है. प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने मुलाकात की.
इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से कहा, ‘आप सभी शांति बनाए रखें. सरकार और जनता को हमसे उम्मीदें है. हमारे लिए परीक्षा, अपेक्षा और प्रतीक्षा की घड़ी है. आप सभी ड्यूटी पर वापस जाए. इस मसले पर न्यायिक जांच चल रही है. हमें अनुशासन बनाए रखना है. पहले से हालात बेहतर हो रहे हैं.’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments