Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारनिर्भय कांडः बलात्कारियों के गले में जल्द डलेगा फांसी का फंदा

निर्भय कांडः बलात्कारियों के गले में जल्द डलेगा फांसी का फंदा

Jallad from Uttar Pradesh will hang the guilty of Nirbhaya case.
लखनऊ। तिहाड़ जेल की तैयारियों से लग रहा है निर्भया को इंसाफ मिलने की घड़ी नजदीक आ रही है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने यूपी के जेल महकमे के अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्लादों के बारे में जानकारी मांगी है। यूपी की ओर से लखनऊ और मेरठ के दो जल्लादों के बारे में उन्हें जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने जल्लाद की मांग की है। हालांकि किसे और कब फांसी दी जानी है, इसके बारे में नहीं बताया गया है। आनंद कुमार ने बताया कि यूपी में फिलहाल मेरठ और लखनऊ में दो जल्लाद हैं, जिनके बारे में सूचना भेज दी गई है।

तिहाड़ प्रशासन अगर दोनों जल्लादों की मांग करता है, तो ये उपलब्ध करा दिए जाएंगे। फिलहाल मेरठ के जल्लाद को तिहाड़ भेजने के लिए मंजूरी दी गई है। जरूरत हुई तो लखनऊ के जल्लाद को भी भेजा जा सकता है। आनंद कुमार ने बताया कि जल्लादों को बतौर रिटेनर रखा जाता है। इसके लिए उन्हें पांच हजार रुपये महीना दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments