Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारपाकिस्तान ने पुंछ में सीमा पर फिर दागे गोले, सेना के जेसीओ...

पाकिस्तान ने पुंछ में सीमा पर फिर दागे गोले, सेना के जेसीओ घायल

Image result for army

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले कि मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय पोस्टों को निशाना बनाया। इस गोलाबारी में भारतीय सेना एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी कई चौकियों को तबाह कर दिया।


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार तड़के तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। इस दौरान भारतीय सेना की 8 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात जेसीओ महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में रातभर दागे गोले
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रातभर गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने सुरक्षा बांध के निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए बुधवार रात साढ़े आठ बजे हीरानगर सेक्टर के मनियारी और सपताल इलाके में गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान करीब 50 मोर्टार और गोलियां दागीं। इस कारण ग्रामीणों को बंकरों में शरण लेनी पड़ी। ऐसे में ग्रामीण रातभर सहमे रहे। बीएसएफ ने गोलाबारी का माकूल जवाब दिया। गोलाबारी का सिलसिला वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे तक जारी रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments