Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री की भावना के अनुरूप बनेगा भाजपा का दृष्टिपत्र

प्रधानमंत्री की भावना के अनुरूप बनेगा भाजपा का दृष्टिपत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवभूमि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक विकास की दृष्टि से माडल राज्य बनाने पर जोर दे रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा तैयार किए जा रहे दृष्टिपत्र में नमो का यह विजन झलकेगा। अगले पांच वर्ष में उत्तराखंड को माडल राज्य बनाने को पार्टी क्या-क्या कदम उठाएगी, यह उसके दृष्टिपत्र से परिलक्षित होगा। आमजन से लिए जा रहे सुझाव भी दृष्टिपत्र का हिस्सा बनेंगे। इससे पार्टी संदेश देने का प्रयास करेगी कि दृष्टिपत्र उसका नहीं, बल्कि राज्य की जनता का है। पार्टी का प्रयास है कि गणतंत्र दिवस से पहले उसका दृष्टिपत्र जनता के बीच आ जाए। इसी हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और समय-समय पर वह इसे प्रदर्शित भी करते हैं। नमो इस बार लगातार जोर दे रहे हैं कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड जब अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मनाए तो तब तक वह देश का माडल राज्य बनकर उभरे। यानी, उत्तराखंड संपन्न राज्यों की पांत में खड़ा हो। प्रधानमंत्री की इसी भावना के अनुरूप पार्टी अब आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना दृष्टिपत्र तैयार करने में जुटी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में गठित चुनाव घोषणा पत्र समिति इस सिलसिले में कई दौर का मंथन कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments