Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाप्रियंका गांधी नौ जनवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में करेंगी रैली, तैयारियों...

प्रियंका गांधी नौ जनवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में करेंगी रैली, तैयारियों के मद्देनजर पीसीसी में महत्वपूर्ण बैठक आज

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 9 जनवरी को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका की यह सभाएं गढ़वाल में श्रीनगर और कुमाऊं में अल्मोड़ा में होंगी। जनसभाओं की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को पीसीसी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

पार्टी महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। इस संबंध में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। जिसमें प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में तैयारियों के साथ यह भी तय किया जाएगा कि प्रियंका पहले कहां जनसभा को संबोधित करेंगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments