Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनबंगाल हिंसा पर टीएमसी के खिलाफ भाजपा का धरना आज, कार्यकर्ताओं की हत्या...

बंगाल हिंसा पर टीएमसी के खिलाफ भाजपा का धरना आज, कार्यकर्ताओं की हत्या और हमला करने का आरोप

देहरादून। पश्चिमी बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या व हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता आज पूरे प्रदेश में सभी मंडल मुख्यालयों पर धरना व विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी किया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता धरना देंगे। कोविड-19 महामारी के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हर मंडल मुख्यालय पर केवल 20 कार्यकर्ताओं को ही धरना-प्रदर्शन में शामिल होने को कहा गया है। धरना के दौरान वे सामाजिक दूरी, मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे।

उधर, जिलाध्यक्षों को जारी पत्र में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बंगाल में ऐतिहासिक 77 सीटें भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीतीं। कोरोना की संकट की घड़ी में संगठन मानव समाज एक-दूसरे की जान बचाने में लगा है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडे भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं। उनके साथ मारपीट कर रहे हैं।

उनके घरों व दफ्तरों में आगजनी कर रहे हैं। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़ की घटनाएं एवं आगजनी की घटनाएं आम होती जा रही हैं, यह लोकतंत्र का काला अध्याय तृणमूल कांग्रेस के द्वारा बंगाल में लिखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments