Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनबिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने...

बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन

देहरादून। बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस वक्त उनका शव कूपर अस्पताल में है और पंचनामा किया जा रहा रहै। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कल रात वे दवाई लेकर सोए और सुबह नहीं उठे।

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। सुबह शुक्ला को दिल का दौरा पड़ा, यह पता चला है। यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए एक झटके के रूप में आई क्योंकि अभिनेता हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने 3 में कथित प्रेमिका शहनाज गिल के साथ दिखाई दिए। बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ, शोबिज का एक लोकप्रिय चेहरा थे और हम्प्टी शर्मा के दुल्हनिया जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अभिनेता की आखिरी स्क्रीन आउटिंग एकता कपूर का लोकप्रिय शो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ थी जिसमें उन्होंने अगस्त्य की भूमिका निभाई थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments