Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभारत में आज का कोरोरना अपडेट्स : कुल कोरोना संक्रमित संख्या 29435,...

भारत में आज का कोरोरना अपडेट्स : कुल कोरोना संक्रमित संख्या 29435, 24 घंटों में मिले 1543 नए मामले, कोरोना से कुल 934 ने जान गवाई

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाईट के आँकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर में संक्रमण के 1543 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई है, जो कि अभी तक एक दिन में होने वाली मौतों में सर्वाधिक है।

नई दिल्ली : देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाईट के आँकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर में संक्रमण के 1543 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई है, जो कि अभी तक एक दिन में होने वाली मौतों में सर्वाधिक है।

अब देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,435 हो गई है, जिसमें 21,632 सक्रिय हैं, 6,869 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 934 लोगों की मौत हो चुकी है।

इधर आज नीति आयोग के उप सचिव (प्रशासन) अजीत कुमार ने बताया कि आयोग का एक अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद पूरी तरह कीटाणुशोधन और सैनिटाइजेशन के लिए दो दिन तक नीति आयोग की इमारत को सील कर दिया गया है और आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

साथ ही अच्छी खबर यह कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अनुसार पिछले सात दिनों से देश के 80 जिलों में कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है। 47 जिलों में, पिछले 14 दिनों में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, जबकि 39 जिलों में पिछले 21 दिनों से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। 17 जिलों में पिछले 28 दिनों से एक मामला दर्ज नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments