Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारभारत में मंगलवार सुबह तक रेलवे ने पहुंचाई 450 टन ऑक्सीजन

भारत में मंगलवार सुबह तक रेलवे ने पहुंचाई 450 टन ऑक्सीजन

दिल्ली। कोरोना के चलते ऑक्सीजन संकट का सामना कर रहे देश के लिए रेलवे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज सुबह तक रेलवे की तरफ से 450 टन ऑक्सीजन भारत पहुंचाई गई है। रेलवे द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, 90 टन से अधिक ऑक्सीजन वाले 6 लोडेड टैंकर वर्तमान में बोकारो से जबलपुर और मंडीदीप (भोपाल के पास) तक पहुंचाए जाएंगे। वहीं 3 टैंकर बोकारो से आज यूपी के लिए ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करेंगे।

संकट की इस घड़ी में अन्य देशों ने बढ़ाया हाथ

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन के हर टैंकर में करीब 16 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन आ सकती है और यह ट्रेन करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस प्रकार की पहली ट्रेन को 19 अप्रैल को सेवा में लगाया गया था। बता दें कि इस वक्त पूरा देश कोरोना की मार झेल रहा है। संकट की इस घड़ी में दुनिया के तमाम देशों ने भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments