Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, थंगजिंग में कई राउंड गोलीबारी; मौके...

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, थंगजिंग में कई राउंड गोलीबारी; मौके पर सुरक्षा बल मौजूद

मणिपुर में हिंसा की आग नहीं बुझ रही है। लगातार गोलीबारी की खबरें सामने आ रही है। मणिपुर में मंगलवार देर रात को भी दो जगहों से रुक-रुक कर गोलीबारी की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देर रात कई राउंड हुई गोलीबारी
अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर पूर्व के थंगजिंग में मंगलवार की रात 11 बजकर 45 मिनट पर ऑटोमेटिक हथियारों से करीब 15-20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई। उन्होंने कहा कि गेलजैंग और सिंगडा से भी छिटपुट गोलीबारी की सूचना मिली है। ये दोनों इलाके कांगचुप क्षेत्र में आते हैं।

मणिपुर के एक अधिकारी ने कहा

रात 8 बजे से 9.30 बजे के बीच गेलजान और सिंगडा इलाकों से 4-5 राउंड फायरिंग की गई। ये दोनों फायरिंग अलग-अलग जगह से की गई। दोनों जगहों के बीच की दूरी 2 किमी है।

मौके पर सुरक्षा बल मौजूद
इधर, गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल इलाके में सक्रिय हो गए। असम राइफल्स के जवान दोनों जगहों पर यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि क्या कोई हताहत हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments