Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमेरठ में एक ही परिवार के 13 लोगों को कोरोना; अमरावती (महाराष्ट्र)...

मेरठ में एक ही परिवार के 13 लोगों को कोरोना; अमरावती (महाराष्ट्र) से लौटे व्यक्ति ने परिवार में बाँट दिया कोरोना

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 13 पहुंच गयी है। अभी पीड़ितों की तादाद और बढ़ सकती है, क्योंकि 46 में से 11 की ही रिपोर्ट आई है। इस परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, उसके बाद चेन ऑफ ट्रांसमिशन से बाकी लोगों को ट्रेस किया गया।

मेरठ में रविवार को कोरोना वायरस के एक ही परिवार में 8 नए मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर राजकुमार के मुताबिक जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजो की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है। सभी 13 पीड़ित एक ही परिवार के हैं। अभी मरीजों की संख्या बढ़ने का अनुमान है क्योंकि निगरानी में लिए गए 46 में से सिर्फ 11 की ही जांच हुई है। 35 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

मेरठ में कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों का आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। दरअसल खुर्जा का रहने वाला शख्स महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ में अपनी ससुराल आया था। इसके बाद उसकी पत्नी और तीन रिश्तेदारों में कोरोना संक्रमण मिला था।

35 लोग आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती

संक्रमित शखस महाराष्ट्र में क्रॉकरी का कारोबार करता था। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन ने शास्त्री नगर, हुमायूंनगर और सोहराब गेट इलाके को सील कर रखा है। वहीं, दूसरी ओर कारोबारी और उसके रिश्तेदारों के संपर्क में आए 35 लोग अभी आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments