Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरविकिपीडिया का ‘भारत विरोधी एजेंडा’: जम्मू कश्मीर का गलत नक्शा, सरकार ने...

विकिपीडिया का ‘भारत विरोधी एजेंडा’: जम्मू कश्मीर का गलत नक्शा, सरकार ने दिया तस्वीर हटाने का आदेश

यह मुद्दा एक ट्विटर यूज़र द्वारा ट्विटर पर उठाया गया था, जिसमें उसका कहना था कि भारत सरकार विकिपीडिया की इस हरकत पर संज्ञान ले, जिसमें भारत का गलत मानचित्र दिखाया गया है। ट्विटर यूज़र छत्रसाल सिंह ने कहा कि विकिपीडिया का पेज, जिस पर भारत-भूटान रिश्तों को लेकर दिखाए गए भारत के मानचित्र में जम्मू कश्मीर की स्थिति गलत दिखाई गई थी। मानचित्र में दिखाया गया था कि गिलगिट बाल्टिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन भारत का हिस्सा नहीं है।

भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने विकिपीडिया को अपनी वेबसाइट से एक लिंक हटाने का आदेश दिया है, जिसमें जम्मू कश्मीर का गलत मानचित्र दिखाया गया है। यह आदेश सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) सेक्शन 69ए के तहत जारी किया गया है।

यह मुद्दा एक ट्विटर यूज़र द्वारा ट्विटर पर उठाया गया था, जिसमें उसका कहना था कि भारत सरकार विकिपीडिया की इस हरकत पर संज्ञान ले, जिसमें भारत का गलत मानचित्र दिखाया गया है।

ट्विटर यूज़र छत्रसाल सिंह ने कहा कि विकिपीडिया का पेज, जिस पर भारत-भूटान रिश्तों को लेकर दिखाए गए भारत के मानचित्र में जम्मू कश्मीर की स्थिति गलत दिखाई गई थी। मानचित्र में दिखाया गया था कि गिलगिट बाल्टिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन भारत का हिस्सा नहीं है।

विकिमीडिया कॉमन्स (Wikimedia Commons), विकिपीडिया से जुड़ी तमाम तरह की मीडिया फाइल्स रखने वाली विकिपीडिया समूह की साइट पर यह तस्वीर मौजूद है। इसमें देखा जा सकता है कि यह तस्वीर मैंगोस्टार (Mangostar) नाम के विकिपीडिया यूज़र ने बनाई और साझा की। यह तस्वीर अभी से लगभग एक दशक पहले मई 2008 के दौरान अपलोड की गई थी।

विकिमीडिया के पेज पर देखा जा सकता है कि इस तस्वीर का इस्तेमाल विकिपीडिया के तमाम अन्य भाषा के पेजों पर अलग-अलग लेखों में किया जा रहा है। यह तस्वीर एशिया के कई देशों के टेम्पलेट का इस्तेमाल करके बनाई गई थी, जिसमें ऊपर बताए गए क्षेत्रों को भारत के मानचित्र का हिस्सा नहीं दिखाया गया है। यूज़र ने अपनी तरफ से पेश किए गए मानचित्र में भारत और भूटान के मानचित्र को बहुत कम सीमित ही रंगा था और इसे भारत-भूटान रिश्तों को दिखाने के लिए इस्तेमाल किया था।

25 नवंबर को इस ट्वीट का संज्ञान लेते हुए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 27 नवंबर 2020 को विकिपीडिया के लिए आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि यह पेज जल्द से जल्द हटाया जाए क्योंकि यह भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन करता है। उल्लेखनीय है कि अगर विकिपीडिया भारत सरकार के मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश पर सक्रियता नहीं दिखाती है तो वह सूचना प्राद्यौगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69ए के तहत कार्रवाई के दायरे में आ सकता है।

अभी तक विकिपीडिया ने वह विवादित मानचित्र अपने पेज से नहीं हटाया है। बता दें कि विकिपीडिया पर मौजूद विषय-वस्तु पूरी तरह ‘यूज़र जनरेटेड’ होती है। विकिपीडिया खुद पर मौजूद विषय-वस्तु में बदलाव नहीं करती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि विकिपीडिया इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments