Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवीकेंड पर कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के लिए उमड़े सैलानी, झिरना,...

वीकेंड पर कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के लिए उमड़े सैलानी, झिरना, ढेला और गर्जिया जोन में बुकिंग फुल

सप्ताह के अंत (वीकेंड) में शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या कॉर्बेट पार्क में दिखाई दे रही हैं। कॉर्बेट पार्क के झिरना, ढेला और गर्जिया जोन में सोमवार तक के लिए बुकिंग फुल हो गई है।

शनिवार-रविवार को अवकाश के चलते पर्यटक रामनगर में जंगल सफारी के लिए पहुंच रहे है। पर्यटकों के आने से कॉर्बेट पार्क की बुकिंग फुल हो गई, जबकि होटल और रिजॉर्ट में भी जगह नहीं है। जिन पर्यटकों को कॉर्बेट में जंगल सफारी के लिए बुकिंग नहीं मिल रही है, वे सीताबनी जोन के भंडारपानी तक जंगल सफारी कर रहे हैं। बाघों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कॉर्बेट पार्क में हर साल सैलानी बढ़ रहे हैं।

सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि काफी संख्या में पर्यटक पार्क घूमने आ रहे हैं। सैलानी गर्जिया, झिरना और ढेला जोन में जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। 15 अक्तूबर से बिजरानी और 15 नवंबर से ढिकाला जोन खोला जाएगा। इसके बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments