Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवॉर मेमोरियल में स्थापित होंगे फाइटर प्लेन मिग-21,कार्य शुरू

वॉर मेमोरियल में स्थापित होंगे फाइटर प्लेन मिग-21,कार्य शुरू

उत्तराखंड के सैन्य धाम में फाइटर प्लेन मिग-21 को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मिग-21 को लाने की कवायद शुरू हो गई है। छावनी परिषद गढ़ी की CEO तनु जैन ने बताया कि वार मेमोरियल (शौर्य स्थल) में फाइटर प्लेन मिग-21 को जल्द ही लगा दिए जाएंगे। हाल ही में मिग-21 फाईटर प्लेन का फ़्रंट पार्ट देहरादून पहुंच गया है, जबकि बाकी पार्ट्स भी जल्दी ही देहरादून पहुंच जाएंगे। इसके लिए लगातार बातचीत चल रही है।

मिग-21 भारत की सुपर सोनिक मिसाइलों में से एक है जिसे वॉर मेमोरियल में लगाना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात होगी इसको लेकर बाकायदा कार्य शुरू हो चूका है जिसका आगे का हिस्सा देहरादून के शौर्य स्थल में स्थापित किया जा चूका हैऔर जल्द ही इसको पूरा कर अन्य की कवादत शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि मिग-21 सन 1959 में बना था जो अपने समय में सबसे तेज उड़ान भरने वाले पहले सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों में से एक था। इसकी स्पीड के कारण ही इस लड़ाकू विमान से अमेरिका भी डरता था। यह इकलौता ऐसा विमान है जिसका प्रयोग दुनियाभर के करीब 60 देशों ने किया है।

छावनी परिषद गढ़ी कैंट की सीईओ तनु जेन ने बताया कि शौर्य स्थल पर इसकी तैनाती उत्तराखंड के सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए सम्मान का विषय है। उत्तराखंड में हुए शहीद सैनिकों की स्मृति को भी सहेजा जाएगा। तनु जैन ने बताया कि राज्य सरकार से लेकर भारत सरकार तथा पूर्व सांसद तरुण विजय वॉर मेमोरियल के प्रति बेहद गंभीर और उत्साहित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments