Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ासोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना, मुनस्यारी बाजार में हुआ...

सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना, मुनस्यारी बाजार में हुआ सीजन का पहला हिमपात

राजधानी देहरादून में रविवार को धूप हल्की रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धूप और बादलों के बीच सुबह से लुका-छिपी का दौर जारी रहा। राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे। वहीं प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में आज बर्फबारी हो सकती है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड़ बढ़ने का भी अनुमान है। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग में ठंड में इजाफा होने के आसार जताए गए हैं। तीन हजार मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। वहीं दूसरी ओर, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं।

वहीं पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी बाजार में शुक्रवार देर रात सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके बाद ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद सुबह थल मुनस्यारी सड़क में पर्यटकों के वाहन नहीं चढ़ पाए, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments