Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारअनियंत्रित होकर पुल के साथ टकराई कार, दो युवकों की मौत

अनियंत्रित होकर पुल के साथ टकराई कार, दो युवकों की मौत

सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक थाना ऊना के गांव टक्का लिंक रोड पर पर कार नंबर एचपी 72सी 0206 अनियंत्रित होकर पुल के साथ टकरा गई। हादसे के वक्त कार में तीन युवक सवार थे।

नीरज कुमार (23) पुत्र योग राज गांव नारी कार ड्राइव कर रहा था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।एक अन्य युवक भुपिंद्र सिंह (23) पुत्र फकीर चंद गांव नारी की भी इस हादसे में जान चली गई। एक युवक घायल हुआ है जिसकी पहचान मनीष कुमार पुत्र मोहन लाल गांव नारी के रूप में हुई है। घायल का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments