Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित, दून में की थी पदाधिकारियों के साथ बैठक;...

अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित, दून में की थी पदाधिकारियों के साथ बैठक; बड़ी रैली को किया संबोधित

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी के पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने ट्ववीट कर इस बात की जानकारी देते हुए अपने संपर्क में आए सभी लोगों से एहतियात बरतने और जांच कराने की अपील की है। केजरीवाल के पाजिटिव आने के बाद उत्तराखंड में भी हलचल है। बता दें कि बीते रोज केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर थे।

अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) तीन जनवरी को उत्तराखंड के दौरे पर रहे। केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होने एक बजे से पौने तीन बजे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ लंच भी किया। बीजापुर में केजरीवाल के साथ आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, आप वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल मौजूद रहे। पहले केजरीवाल ने इन दोनों नेताओं के साथ बैठक की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments