Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारआज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का उदघाटन करेंगी सोनिया गांधी

आज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का उदघाटन करेंगी सोनिया गांधी

सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्य के स्थापना दिवस पर एक नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का उदघाटन करेंगी। राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सोनिया गांधी का यह छत्तीसगढ़ का पहला दौरा होगा।  सोनिया गांधी ने 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में प्रचार नहीं किया था। 

छत्तीसगढ़ राज्य एक नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद अस्तित्व में आया था।  तीन दिन तक चलने वाला ये समारोह रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में होगा और इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। सोनिया गांधी इस समारोह का उदघाटन शुक्रवार शाम 7 बजे करेंगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments