यह फिल्में दिखाई जाएंगी आज
सुबह 10.30 बजे – ‘चिंटू का बर्थडे’
दोपहर 12.30 बजे – रोजेज
अपराह्न 3.00 बजे- नमामि गंगे
रक्त रंजित देखने के लिए लोग उत्साहित
ये सितारे रहेंगे मौजूद
फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल में बिंदू दारा सिंह, आदित्य सील, अखिलेंद्र मिश्रा, आरुषि निशंक, गजेंद्र सिंह चैहान, के.सी बोकाडिया, मनजोत सिंह, मीता वशिष्ट, परमजोत सिंह, विक्टर बैनर्जी, विनय पाठक, बिंदु दारासिंह, आदित्य सील, कावेरी बजमी आदि कलाकार, निर्माता-निदेशक मौजूद रहेंगे।
उत्तराखंड के बाल कलाकारों का होगा सम्मान
फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिन टीवी इंडस्ट्री व फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के बाल कलाकारों का भी सम्मान किया जाएगा। टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिकों में काम करने से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ काम करने के बाद चर्चाओं में यज्ञ भसीन और कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी राधा भारद्वाज को सम्मानित किया जाएगा।
मेयर करेंगे आंगन बाजार को सम्मानित
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में महिलाओं की ओर से आंगन बाजार का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसका सुबह 11.00 बजे सिल्वर सिटी में मेयर शुभारंभ करेंगे। आंगन बाजार के जरिए महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार देने का काम किया जा रहा है। फेस्टिवल के सफल आयोजन किए लिए शहर के कई इंफ्युएंसर का भी सहयोग लिया गया है, जिन्हें मेयर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

