Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की फिजा में घुला जहर, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

उत्तराखंड की फिजा में घुला जहर, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

दीपावली के मौके पर राजधानी दून के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, काशीपुर व रुद्रपुर जैसे शहरों में हुई आतिशबाजी के चलते इन शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दून में दीपावली के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 348 तक पहुंच चुका है। वहीं धर्मनगरी हरिद्वार में हुई आतिशबाजी से एक्यूआई 321 दर्ज किया गया जबकि एक दिन पूर्व यह 209 दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक दीपावली के दिन शाम को ऋषिकेश में एक्यूआई 257 पर पहुँच  गया जो एक दिन पूर्व 136 दर्ज किया गया था। जहां तक काशीपुर का सवाल है तो काशीपुर में एक्यूआई 267 दर्ज किया गया जो एक दिन पहले 128 दर्ज किया गया था। जबकि हल्द्वानी में एक्यूआई 251 और रुद्रपुर में 263 दर्ज किया गया।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के  सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने बताया कि राजधानी दून में दो जगहों घंटाघर व नेहरू कालोनी में लगाए गए माॅनीटरिंग स्टेशन से एक्यूआई की निगरानी की गई। दीपावली के दिन घंटाघर में जहां एक्यूआई 348 दर्ज किया गया, वही नेहरू कालोनी में अधिकतम एक्यूआई 327 दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पूर्व यानी बृहस्पतिवार को एक्यूूआई नेहरू कालोनी में 154 व घंटाघर में 214 दर्ज किया गया था।

दूसरी ओर आतिशबाजी के चलते बदहाल हो चुके प्रदूषण का असर मौसम के बदले मिजाज पर भी दिखाई दे रहा है। आलम यह रहा है कि राजधानी व आसपास के इलाकोें में आसमान में दिन भर धुएं का गुबार छाया रहा। शहरियों ने दिन भर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण के बीच दिन गुजारा। दूसरी ओर दूसरी ओर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने बताया कि निजी कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा वायु प्रदूषण की निगरानी 11 नवंबर तक लगातार की जाएगी। जहां तक दीपावली पर आतिशबाजी के चलते प्रदूषण स्तर में हुई बढ़ोत्तरी में कमी का सवाल है तो स्थितियों को सामान्य होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। ऐसे में प्रदूषण को लेकर थोड़ी एहतियात बरतनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments