Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की 2 शख्सियतो को पद्मश्री पुरस्कारों से नवाजा गया

उत्तराखंड की 2 शख्सियतो को पद्मश्री पुरस्कारों से नवाजा गया

भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। सरकार ने इस पद्म विभूषण से कुल सात हस्तियों को सम्मानित किया। जिसमें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद् बीबी लाल, मौलाना वाहिदुद्दीन खान, नरिन्द्र सिंह, डाॅ. बेल्ले मोनप्पा हेगडे शामिल हैं।वहीं 10 लोगों को पद्म भूषण अवार्ड से नवाजा गया। जिसमें पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, केशुभाई पटेल, चंद्रशेखर कंबरा, तरलोचन सिंह आदि शामिल हैं। वहीं 102 शख्सियतों को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें उत्तराखंड से दो लोगों को पद्मश्री से नवाजा गया। जिसमें चकराता के कृषक प्रेम चंद शर्मा और चिकित्सा के क्षेत्र में डाॅ. भूपेन्द्र कुमार शामिल हैं।चकराता ब्लॉक के हटाल गांव निवासी प्रेम चंद्र शर्मा ने पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई की समस्या के चलते प्लास्टिक मल्चिंग और टपक सिंचाई का प्रयोग कर सफलतापूर्वक अनार की खेती की। पहाड़ में खेती की उनकी इस तकनीक से मृदा नमी बनी रही और 25 से 30 फीसदी तक उत्पादन बढ़ा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments