Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आप सांसद भगवंत मान की हुंकार, कहा- सत्ता में आते...

उत्तराखंड में आप सांसद भगवंत मान की हुंकार, कहा- सत्ता में आते ही किसानों को देंगे सात गारंटी

उत्तराखंड में किसान संकल्प यात्रा को लेकर आज आम आदमी पार्टी के पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान काशीपुर पहुंचे। काशीपुर में उन्होंने आप कार्यालय में किसान संकल्प पत्र का विमोचन किया और बताया सत्ता में आते ही आप किसानों को सात गारंटी देगी। जिसका जिक्र इस संकल्प पत्र में दिया गया है।

उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ उत्तराखंड के किसान भाई बिल्कुल न घबराएं, क्योंकि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर किसानों को 24 घंटे फ्री बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने तीनों काले कृषि कानूनों को किसानों की मौत का वारंट बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों काले कृषि कानूनों को उत्तराखंड में लागू  ही नहीं होने देगी।

किसानों की गेहूं और धान की फसल पच्चीस सौ तथा गन्ने की फसल 400 रुपए प्रति कुंतल की दर से खरीदी जाएगी। आप सांसद मान ने यह भी घोषणा की कि हमारी सरकार आने पर उत्तराखंड की बंद पड़ी शुगर मिलों को 90 दिन के भीतर दोबारा शुरू किया जाएगा और प्रदेश में पांच आधुनिक शुगर मिले और लगाई जाएंगी।

इसके बाद भगवंत मान रोड शो करने के लिए जसपुर पहुंचे। यहां किसान संकल्प यात्रा में उन्होंने एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया। जसपुर पहुंचने पर विधानसभा प्रभारी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आप सांसद का जोरदार स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments