Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में किसानों की आवाज बुलंद करेगी नौ सदस्यीय तालमेल कमेटी

उत्तराखंड में किसानों की आवाज बुलंद करेगी नौ सदस्यीय तालमेल कमेटी

कृषि कानूनों को रद्द करने और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं समाधान के लिए उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के किसानों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का एलान किया है। इसे लेकर सोमवार को किसानों के सात संगठनों ने मिलकर जिला स्तरीय नौ सदस्यीय संयुक्त किसान मोर्चा तालमेल कमेटी का गठन किया। कमेटी के निर्णयों को सभी संगठनों को मानना होगा।आवास विकास गुरुद्वारे में नवाबगंज गुरुद्वारे के प्रमुख बाबा अनूप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई बैठक में तराई किसान संगठन, भारतीय सिख संगठन, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी), भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), किसान महासभा, भारतीय किसान यूनियन (उगरांहा) और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में कृषि कानूनों समेत किसानों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।  बाबा अनूप सिंह ने कहा कि सभी संगठनों की ओर से निर्णय लेकर एक संयुक्त किसान मोर्चा बनाया गया है। इस तालमेल कमेटी के सदस्य जो भी निर्णय लेंगे, उसे सभी संगठनों को मानना होगा। उन्होंने कहा कि सभी संगठनों के एकजुट होने से किसान आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।

वहां पर करम सिंह पड्डा, हरजिंदर सिंह संधू, इकबाल सिंह चीमा, गुरनाम सिंह, मलूक सिंह खिंडा, कर्नल प्रमोद शर्मा, जसबीर सिंह, अवतार सिंह, साहब सिंह शेखोन, गुरजीत सिंह, प्रगट सिंह, निशान सिंह, अजविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

कमेटी में इन्हें किया गया शामिल
-दलजीत सिंह रंधावा (भारतीय किसान यूनियन, टिकैत )
-गुरसेवक सिंह मोहर (भारतीय किसान यूनियन, चढूनी )
-सलविंदर सिंह (तराई किसान संगठन )
-कुलदीप सिंह (अखिल भारतीय किसान सभा )
– संतोख सिंह (संयुक्त किसान मोर्चा )
-विक्रम सिंह विर्क (संयुक्त किसान मोर्चा )
-वीर सिंह (संयुक्त किसान मोर्चा )
– अवतार सिंह तारू (संयुक्त किसान मोर्चा )
– तरविंदर सिंह मारवाह (संयुक्त किसान मोर्चा )

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments