Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ से की...

उत्तराखंड विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ से की मुलाकात, कोटद्वार से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

देहरादून : उत्‍तराखंड विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों की बीच उत्‍तराखंड के विकास और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर लंबी वार्ता हुई।

विधानसभा अध्यक्ष इन दिनों उत्‍तर प्रदेश के दौर पर हैं। इस क्रम उन्‍होंने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकभवन स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर योगी आदित्‍यनाथ ने भगवान हनुमान की मूर्ति भेंट कर ऋतु खंडूड़ी का सम्मान किया।

कोटद्वार से विधायक व उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूड़ी की योगी आदित्यनाथ से यह प्रथम मुलाकात है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने ऋतु खंडूड़ी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास संबंध में विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर भी सीएम योगी से विस्तृत में बातचीत की। योगी आदित्‍यनाथ ने भी विधानसभा अध्यक्ष को क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments