Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाएयर वाइस मार्शल आलोक शर्मा ने वायुसेना की टीम के साथ हवाई...

एयर वाइस मार्शल आलोक शर्मा ने वायुसेना की टीम के साथ हवाई अड्डे की भूमि का किया निरीक्षण

इलाहाबाद से आए एयर वाइस मार्शल आलोक शर्मा के साथ पहुंची वायुसेना की पांच सदस्यीय टीम ने वायुसेना के प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए ग्राम पंचायत हाट-झलां व बसनल गांव में चयनित भूमि का निरीक्षण किया।  इससे पहले अधिकारी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से खचार में बने हेलीपैड पर उतरे, फिर वहां से सेना के वाहनों से मौके पर पहुंचे। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। चौखुटिया के हाट-झलां व बसनल गांव में प्रस्तावित वायुसेना के हवाई अड्डे के निर्माण की कवायत तेज हो गई है। 50 हैक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस हवाई अड्डे की लंबाई ढाई किलोमीटर तथा चौड़ाई दो सौ मीटर प्रस्तावित है। पहले 43 हैक्टयेर भूमि चयनित की गई थी, जिसमें बाद में इजाफा कर दिया गया। गुरुवार को इलाहाबाद से पहुंचे एयर वाइस मार्शल बरेली उतरने के बाद, वहां से चौखुटिया पहुंचे। खचार हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। बाद में  वायुसेना व प्रशासनिक अधिकारी हाट-झलां को रवाना हो गए। इस मौके पर एडीएम बीएल फिरमार, एसडीएम आरके पांडे, तहसीलदार हेमंत मेहरा, लोनिवि के विजय सैनी, राजस्व निरीक्षक शंकर गिरी, मनीष बिष्ट, ईश्वर रौतेला व सोनी सहित कई राजस्व कर्मी मौजूद थे। वायुसेना के अधिकारी करीब एक घंटा चालीस मिनट तक क्षेत्र में रहे। वायुसेना का विमान सुबह करीब 9.50 बजे खचार हेलीपैड पर उतरा और 11.30 बजे बरेली के लिए उड़ान भरी।एयर वाइस मार्शल शर्मा ने अधिकारियों की टीम के साथ प्रस्तावित भूमि का गहनता से निरीक्षण कर जरूरी जानकारी ली।इस दौरान विमान को देखने के लिए बच्चे भी काफी संख्या में पहुंच गए। बच्चों ने रानीखेत से वाहनों में आए वायुसेना के अधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।हवाई अड्डे की भूमि का सीमांकन करने में राजस्व निरीक्षक शंकर गिरी, मनीष बिष्ट, ईश्वर रौतेला, शेखर चंद्र, नंदन करायत, नितिन चौधरी के अलावा लोनिवि के अभियंताओं आदि का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments