Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएलबीएस अकादमी पहुंचे 485 प्रशिक्षु अधिकारी आइसोलेट, सभी की कराई जा रही...

एलबीएस अकादमी पहुंचे 485 प्रशिक्षु अधिकारी आइसोलेट, सभी की कराई जा रही आरटी-पीसीआर जांच

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की देश में दस्तक देने के बाद मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) भी हाई अलर्ट मोड में आ गई है। यही कारण है कि विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं के 485 प्रशिक्षु अधिकारियों के अकादमी पहुंचते ही उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही सभी की आरटी-पीसीआर जांच कराई जा रही है।

 

अकादमी में विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं के वर्ष 2021 बैच के अधिकारी 96वें फाउंडेशन कोर्स के लिए पहुंचे हैं। यह मार्च 2022 तक चलेगा। अकादमी के नियमों के तहत सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का अनिवार्य रूप से शारीरिक परीक्षण कराया जाता है। ताकि वह स्वस्थ रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। हालांकि, कोरोना की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम को प्राथमिकता पर रखा गया है। केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप प्रशिक्षु अधिकारियों को आइसोलेट करने के साथ ही रविवार से आरटी-पीसीआर जांच भी शुरू कर दी गई है। तमाम अन्य स्टाफ व कार्मिकों की जांच भी कराई जा रही है। जांच की जिम्मेदारी कैलाश अस्पताल को दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments