Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के 30 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के 30 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी


बंगलूरू। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के लिए पूर्व डिप्टी सीएम के लगभग 30 ठिकानों को शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने उनसे संबंधित ट्रस्ट द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज में कुछ अनियमितताएं पाई हैं।

वहीं जी परमेश्वर ने कहा है कि मुझे छापेमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता वे लोग कहां इन छापेमारियों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें छानबीन कर लेने दीजिए, मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। अगर हमारी तरफ से कोई गलती है तो हम इसे सुधारेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments