Tuesday, March 10, 2026
Homeराजनीतिकैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस हटाया, लिखा- पंजाब की...

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस हटाया, लिखा- पंजाब की सेवा करता रहूंगा

नई दिल्ली.  पंजाब  में चल ही राजनीतिक कलह के बीच राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह  ने कांग्रेस के लिए नया संकट खड़ा कर दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह भाजपा  में नहीं जाएंगे लेकिन अब कांग्रेस में भी नहीं रहेंगे. इसके साथ ही कैप्टन ने ट्विटर के बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया है.  सिंह ने कहा कि ‘मैं बीजेपी में शामिल नहीं होऊंगा लेकिन कांग्रेस में भी नहीं रहूंगा. मेरे साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था.’

 

सिंह ने फैसला किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे. मिली जानकारी के अनुसार वह एक प्रेस वार्ता में अपने फैसले का ऐलान करेंगे. हालांकि अब तक उन्होंने बीजेपी को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले है. उधर, कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करने के कुछ देर बाद कैप्टन ने ट्विटर के बायो से कांग्रेस हटा लिया. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं लेकिन पंजाब की सेवा करते रहेंगे.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments