Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगंगा में बहे गुजरात से आए परिवार के तीन सदस्य, आचमन के...

गंगा में बहे गुजरात से आए परिवार के तीन सदस्य, आचमन के दौरान हुआ हादसा

ऋषिकेश में सोमवार शाम गुजरात से आया परिवार हादसे का शिकार हो गया। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गंगा और हेंवल नदी के संगम स्थल फूलचट्टी में गुजरात से आए परिवार के तीन सदस्य (पिता, बेटी और नानी) गंगा में डूब गए। हादसा गंगा में आचमन करने के दौरान हुआ।

तीनों को गंगा में डूबता देख परिवार के अन्य लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची एडीआरएफ, लक्ष्मण झूला पुलिस और जल पुलिस ने आनन फानन बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments