Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारगहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

three died and two injured in road accident at chaupal shimla

शिमला । शिमला जिले के उपमंडल चौपाल के सराहां मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे भोलानु में एक मारुती 800 लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति जगत सिंह पुत्र तुलसीराम ने चौपाल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल सुनील कुमार पुत्र भोपसिंह व अतरसिंह पुत्र मनियाराम निवासी सिरमौर को सिविल अस्पताल चौपाल में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गयाc

हादसे में घायल सुनील कुमार पुत्र भोपसिंह व अतरसिंह पुत्र मनियाराम निवासी सिरमौर को सिविल अस्पताल चौपाल में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया।

हादसे का शिकार हुए सभी लोग सिरमौर जिले शिलाई क्षेत्र के बताए जा रहे हैं जो सराहां में मजदूरी का काम करते थे। उधर, एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने कहा अभी तक दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments