Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिगोडसे को देशभक्त कहने वाले बयान पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने...

गोडसे को देशभक्त कहने वाले बयान पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने मांगी माफी

प्रज्ञा सिंह ठाकुर-राहुल गांधी (फाइल फोटो)
दिल्ली। लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने वाले बयान पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि यदि किसी को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं। हालांकि उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मुझे सार्वजनिक तौर पर आतंकवादी कहा जोकि गैर-कानूनी है। इसके बाद भी विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और लगातार हंगामा करता रहा। जिसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आतंकवादी कहने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन लाने की मांग की।

यह हमेशा होता रहा हैः मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने इस हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष को सलाह दी कि वह सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को बुलाकर बात करें और मामले को सुलझाएं। मुलायम ने कहा, ‘हमारी राय यह है कि विपक्षी सदस्यों को जो परेशानी है, वह उसका इजहार कर रहे हैं। आप पांच-दस मिनट के लिए सदन बंद कर इधर और उधर के लोगों को बुलाकर बात कर लीजिए। यह हमेशा होता रहा है।’ इस पर स्पीकर ने कहा कि वह उनकी अच्छी राय पर विचार करेंगे।

बिना शर्त माफी चाहते हैंः अधीर रंजन चैधरी
लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चैधरी ने कहा, ‘हमारी केवल एक मांग है। हम चाहते हैं कि वह बिना किसी किंतु-परंतु के केवल माफी मांगे।’

सरकार बताए गोडसे आतंकवादी या नहीं
एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार बताए कि गोडसे आतंकवादी है या नहीं। आपने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर का बयान रिकॉर्ड में नहीं है। यह एक बड़ा घातक उल्लंघन है जो सदस्य के आचरण के बुनियादी मानकों के खिलाफ जाता है। सदस्य को स्पष्ट रूप से यह कहना चाहिए कि गोडसे देशभक्त नहीं है, वह एक आतंकवादी है और गांधी का हत्यारा है।

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की मांग
जिसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आतंकवादी कहने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन लाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा, ‘महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। शिवसेना ने नाथूराम गोडसे को सामना में देशभक्त कहा था। कांग्रेस सत्ता और लालच के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है।’

इस मुद्दे का नहीं होना चाहिए राजनीतिकरण
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, ‘केवल यह देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करती है। हमें इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। यदि हम ऐसा करते हैं तो यह दुनिया के सामने जाएगा। इसलिए मैं कहता हूं कि यह बयान रिकॉर्ड में नहीं जाएंगे। यह सदन महात्मा गांधी की हत्यारे को महिमा मंडित करने की अनुमति नहीं देता है चाहे वह इस सदन में हो या बाहर। कल रक्षा मंत्री ने सरकार की तरफ से बयान दिया था। सांसद प्रज्ञा भी माफी मांग चुकी हैं।’

साध्वी ने गोडसे बयान पर मांगी माफी
भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए अपने बयान पर माफी मांग ली है। 29 नवंबर को लोकसभा में उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वो महात्मा गांधी का सम्मान करती हैं और यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो इसके लिए उन्हें खेद है।

साध्वी ने राहुल पर साधा निशाना
इसके बाद प्रज्ञा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि लोकसभा के एक सदस्य ने उन्हें सार्वजनिक रूप से आतंकवादी कहा है, जो अनुचित और गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि जिस समय यूपीए सरकार का शासन था, उस समय उनके खिलाफ षड्यंत्र करके उन्हें जेल भेजा गया, प्रताड़ित किया गया और उन्हें आतंकवादी साबित करने की पुरजोर कोशिशें की गईं थीं। प्रज्ञा ने कहा कि बिना आरोप साबित हुए उन्हें आतंकी कहा गया जो गैर-कानूनी है।

पार्टी के बड़े नेताओं से मिलीं प्रज्ञा ठाकुर
लोकसभा जाने से पहले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव भूपेंद्र यादव और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की थी। संसद भवन में हुई बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने प्रज्ञा ठाकुर को सदन में अपना पक्ष रखने के लिए कहा।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने ट्विटर पर लिखा था कि आतंकी प्रज्ञा, महात्मा गांधी के हत्यारे आतंकवादी को देशभक्त कह रही हैं। यह भारतीय संसद के इतिहास का सबसे काला दिन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments