Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचार राज्यों के पर्वतारोहियों ने 7075 मीटर ऊंची सतोपंथ चोटी पर फहराया...

चार राज्यों के पर्वतारोहियों ने 7075 मीटर ऊंची सतोपंथ चोटी पर फहराया तिरंगा

उत्तराखंड सहित चार राज्यों के छह पर्वतारोहियों ने गंगोत्री हिमालय की सबसे ऊंची चोटी सतोपंथ पर सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया है। इस दौरान दल के सदस्यों को विकट मौसमी परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ा। सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोहियों के दल में एक महिला सदस्य भी शामिल रहीं। स्थानीय माउंटेनेयरिंग एंड ट्रेकिंग कंपनी ग्रेट एडवेंचर गंगोत्री के तत्वाधान में उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान व हरियाणा के 12 पर्वतारोहियों का दल 25 अगस्त को सतोपंथ चोटी (7075 मीटर) के लिए रवाना हुआ था, जो गंगोत्री, भोजवासा, नंदनवन और वासुकीताल पहुंचा। ग्रुप लीडर शिवराज सिंह पंवार के नेतृत्व में दल ने पांच सितंबर को रात डेढ़ बजे आरोहण शुरू किया। इस दौरान छह हजार मीटर तक तो सभी सदस्य पहुंचे, लेकिन उसके बाद छह ही लोग आगे बढ़ पाए। जिन्होंने पांच सितंबर को ही शाम छह बजे चोटी पर सफल आरोहण किया।

चोटी पर पहुंचने वालों में उत्तराखंड से ग्रुप लीडर शिवराज सिंह पंवार सहित ज्योत्सना रावत, अनुज, हरियाणा से सुनील रोहिला, राजस्थान के राहुल बैरवा तथा गुजरात से रवि कुमार शामिल रहे। दल के अन्य सदस्यों में अंतरा चौधरी, अंशुल बंसल, एम श्रीकुमार, अरुण तिवारी, निशा कुमारी व महेश शामिल रहे।

दल के मार्गदर्शन में हाई एल्टीट्यूट गाइड अंकुल, नवीन, गोविंद व बिहारी सिंह राणा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रेड एडवेंचर गंगोत्री के संस्थापक सौरभ राणा व ग्रुप लीडर शिवराज सिंह ने बताया कि चोटी के आरोहण के दौरान मौसम ने दल के सदस्यों की कठिन परीक्षा ली, लेकिन अनुभव व मौसम रिपोर्ट के आधार उनकी योजना सफल रही। 25 अगस्त से शुरू अभियान 10 सितंबर को दल की वापसी के साथ संपन्न हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments