Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबर'छींक कर वायरस फैलाएं' फेसबुक पोस्ट लिखने वाले इंजीनियर को इन्फोसिस ने...

‘छींक कर वायरस फैलाएं’ फेसबुक पोस्ट लिखने वाले इंजीनियर को इन्फोसिस ने नौकरी से हटाया, हुआ गिरफ्तार

बेंगलुरु. आईटी कंपनी इन्फोसिस ने कोरोना महामारी को लेकर फेसबुक पर शरारती पोस्ट करने पर एक इंजीनियर को नौकरी से निकाल दिया। इंजीनियर मुजीब मोहम्मद ने पोस्ट किया था- ‘‘आइए हम साथ आएं, लोगों के बीच जाकर छींकें। वायरस फैलाएं।’’ इसके बाद मुजीब की पहचान इन्फोसिस कर्मचारी के रूप में हुई और कंपनी ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। सोशल मीडिया पोस्ट में संक्रमण फैलाने की बात लिखने पर इंजीनियर की गिरफ्तारी भी हुई है।

इन्फोसिस ने ट्वीट किया- हमने एक कर्मचारी के पोस्ट की जांच कर ली है। हमें लगता है कि यह गलत पहचान का मामला नहीं है। कर्मचारी का पोस्ट कंपनी के नियमों और सामाजिक साझेदारी की प्रतिबद्धता के खिलाफ है। ऐसी गतिविधियों को लेकर हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। उसे नौकरी से हटा दिया गया है।

कुछ दिन पहले इन्फोसिस के बेंगलुरु ऑफिस का एक कर्मचारी संक्रमित मिला था। इसके बाद कंपनी ने पूरा ऑफिस खाली करा दिया और इसे सैनिटाइज कराया था। बेंगलुरु में इन्फोसिस के 10 से अधिक ऑफिस हैं। यहां से उसके डेवलपमेंट सेंटर और कॉर्पोरेट सेंटर ऑपरेट होते हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन्फोसिस ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है। साथ ही कंपनी ने भारत और दूसरे देशों में कोरोना को लेकर जारी सलाह मानने और सरकारों को पूरा सहयोग देने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments