Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजनरल विपिन रावत के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अभी तक कई शव बरामद,देखें...

जनरल विपिन रावत के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अभी तक कई शव बरामद,देखें वीडियो

तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत मौजूद थे. बुधवार को तमिलनाडु के जिस इलाके में ये वाहन क्रैश हुआ है, वह पूरा जंगली इलाका है. हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद आसपास धुआं उठ रहा है.

ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे. इनमें से दो की मौत हो गई है. जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, सभी को पास के ही अस्पताल में ले जाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं. क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत्नी, एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट मौजूद थे.

ये उन लोगों की लिस्ट है, जो दिल्ली से सुलूर तक सीडीएस बिपिन रावत के साथ सफर कर रहे थे. हालांकि, ये कन्फर्म नहीं किया जा सकता है कि इनमें से कितने लोग उस वक्त उस हेलिकॉप्टर में मौजूद थे.

अभी तक इस हेलिकॉप्टर क्रैश से तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है. अभी घायल लोगों को पास में ही मौजूद सेना के वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments