Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतालिबान का समर्थन करने वाले देश के गद्दार- महंत नरेंद्र गिरि

तालिबान का समर्थन करने वाले देश के गद्दार- महंत नरेंद्र गिरि

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देश में रहकर तालिबानियों का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरु देश के गद्दार हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि किस देश को मान्यता देनी है और किस देश के साथ कैसे संबंध रखने हैं यह काम केंद्र सरकार का है न कि मुस्लिम धर्मगुरुओं का। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आतंकवाद और तालिबानी विचारधारा को रोकने के लिए अच्छा कदम उठाया है। जिन स्थानों पर मुस्लिम आबादी ज्यादा है। प्रदेश में ऐसे 12 स्थानों पर एटीएस के ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रही है।

उन्होंने कहा है कि देश में कुछ ऐसे भी मुस्लिम धर्मगुरु हो गए हैं जो आतंकवादियों का समर्थन और पनाह दे रहे हैं। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की ओर से तालिबान का समर्थन किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि वे लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भारतीय संविधान और भारत के लोगों पर भरोसा नहीं रह गया है। मुनव्वर राणा के तालिबान का समर्थन करने पर महंत नरेंद्र गिरी ने उन्हें भारत छोड़कर अफगानिस्तान चले जाने की नसीहत दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments