Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारतीन भाइयों ने घर में ही फंदा लगाकर की आत्महत्या

तीन भाइयों ने घर में ही फंदा लगाकर की आत्महत्या

सांकेतिक तस्वीर

पंजाब । लुधियाना से बड़ी खबर आ रही है। यहां दिवाली की रात तीन भाइयों ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता इलाके में दुर्गंध फैलने पर चला। लोगों ने दुर्गंध फैलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, तो पता चला कि उक्त घर में रह रहे भाई शनिवार से ही नजर नहीं आए।किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस ने घर में घुसकर छानबीन की, तो तीन युवक फंदे पर झूलते मिले। घर में ही एक बुजुर्ग भी मिले। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल सुसाइड किए जाने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है, पूछताछ चल रही है।

चलने फिरने में असमर्थ पिता भी घर में ही मिले

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मलकीत सिंह (40), कुलदीप सिंह (38) और दविंदर कुमार (36) के रूप में हुई है। तीनों गिल रोड स्थित जीएनई कॉलेज के पास ईश्वर नगर में अपने पिता हरजिंदर सिंह(73) के साथ किराये के मकान में रहते थे। हरजिंदर सिंह चलने फिरने में असमर्थ हैं।

आसपास लोगों से पूछताछ में पता चला कि तीनों भाइयों ने किसी के पैसे देने थे। इसके चलते वे कई दिन से परेशान थे। कुछ लोगों का कहना है कि मकान मालिक से इनका कोई झगड़ा था। इसी परेशानी के चलते तीनों ने जीवन लीला खत्म कर ली। एक का शव कमरे में पंखे से झूल रहा था, वहीं दो भाइयों ने मकान के बरामदे में फंदा लगाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments