Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदिल्ली से कोटद्वार जा रही बस में आठ यात्री मिले बेटिकट

दिल्ली से कोटद्वार जा रही बस में आठ यात्री मिले बेटिकट

दिल्ली से कोटद्वार जा रही रोडवेज की बस में आठ यात्री बेटिकट पकड़े गए। यात्रियों ने प्रवर्तन टीम को बताया कि परिचालक ने मशीन की खराबी बताकर उन्हें हाथ से बने टिकट दिए हुए थे। सभी यात्रियों ने परिचालक को पूरा किराया दिया हुआ था। प्रवर्तन टीम ने बस परिचालक के खिलाफ मुख्यालय व मंडल प्रबंधक को रिपोर्ट भेज दी है।

कोटद्वार डिपो की एक साधारण बस (यूके07पीए-4254) रविवार रात दिल्ली से कोटद्वार जा रही थी। बस पर चालक प्रमोद डोबरियाल व परिचालक सुखविंदर सिंह तैनात थे। इस बस के बेटिकट दौड़ने की लगातार शिकायत पर मुख्यालय से देर रात विशेष प्रवर्तन टीम भेजी गई। टीम की ओर से बीच मार्ग पर बस चेक की गई तो उसमें आठ यात्रियों से फर्जी टिकट मिले।

दो यात्री दिल्ली से नजीबाबाद, दो यात्री दिल्ली से बिजनौर, एक यात्री दिल्ली से मीरापुर, एक यात्री मोहननगर से रामराज, एक यात्री मेरठ से बहसुमा व एक यात्री मेरठ से मवाना का था। कुल 1226 रुपये के बेटिकट पकड़े गए। रोडवेज मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परिचालक सुखविंदर सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी आधा दर्जन से ज्यादा बेटिकट के मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह ऋषिकेश व हरिद्वार से निलंबित भी हो चुका है। वह नियमित परिचालक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments