Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ादून के अंश और अल्मोड़ा की मनसा को गोल्ड

दून के अंश और अल्मोड़ा की मनसा को गोल्ड

विक्टर डेनमार्क जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा की मनसा रावत और देहरादून के अंश नेगी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-15 बालक और बालिका के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। टूर्नामेंट का आयोजन 21 से 24 अक्तूबर तक डेनमार्क के ओडेंस शहर में हुआ था।उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि टूर्नामेंट के अंडर 15 बालक वर्ग के फाइनल में अंश नेगी ने स्पेन के येदेल गिल को सीधे सेटों में 21-6 और 21-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेमीफाइनल में अंश ने डेनमार्क के ही सक्सो नार्मन अन्देर्सन को सीधे सेटों, 21-13 व 21-8 से हराया था। अंडर 15 बालिकाओं के एकल में ही मनसा रावत ने डेनमार्क की मैरी विस्कोरीच को सीधे सेटों में 21-8 व 22-20 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सेमी फाइनल में मनसा ने डेनमार्क के खिलाड़ी निकोलिने टंग को सीधे सेटों में 21-14 व 21- 8 से हराया। अंडर-15 मिश्रित युगल में अंश और मनसा की जोड़ी का सफर क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं पहुंचा पाया। एक सप्ताह पूर्व भी अंश और मनसा ने जर्मन जूनियर इंटरनेशनल में 2 -2 स्वर्ण पदक जीते थे। पूर्व में अल्मोड़ा से खेलने वाली अल्मोड़ा की ही अनुपमा उपाध्याय ने भी बंगलुरू में आयोजित प्रतिष्ठित इंफोसिस इंटरनेशनल टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीता है। अभी अनुपमा हरियाणा से खेलती है। अल्मोड़ा में रहते हुए भी अनुपमा ने कोच डीके सेन के निर्देशन में जूनियर राष्ट्रीय पदक जीते थे। अंश और मनसा के शानदार प्रदर्शन पर संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, कोच डीके सेन आदि ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments