Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरदेश के कुछ हिस्सों में कोरोना पहुंचा तीसरी स्टेज पर -एम्स डायरेक्टर...

देश के कुछ हिस्सों में कोरोना पहुंचा तीसरी स्टेज पर -एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया

नई दिल्ली :  एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना तीसरी स्टेज में पहुंच चुका है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया है कि देश अभी कोरोना के मामले में दूसरी स्टेज पर ही है। अगर हम इसे रोकने में कामयाब रहे तो यह स्टेज दो पर ही रहेगा।

डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि दुनिया के हिसाब से देखे तो हमारी स्थिति ठीक है। दुनिया में जितने केस आए हैं उसके मुकाबले हमारे यहां बहुत कम मामले हैं। अब यहां टेस्टिंग ज्यादा हो रही है उसमें मामले कम निकल रहे हैं लेकिन चिंता का विषय भी है क्योंकि कई जगह हॉट स्पॉट बन रहे हैं। जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के केस एकदम से बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां केस डबलिंग का जो टाइम था वो बढा हुआ है।  कुछ एरिया में कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है उसे होने से रोकना होगा। इसके लिए हमें लॉकडाउन को पालन करना होगा और यह तभी हो सकेगा जब हमें हर किसी को घर से निकलने से रोकना होगा।

डॉक्टर गुलेरिया ने बताया कि जहां पर हम ट्रेस नहीं कर पा रहे कि मामला कहां से शुरू हुआ है। वहां कम्युनिटी स्प्रेड है। उन्होंने कहा कि ऐसे केस मुंबई में सामने आए और कुछ अन्य राज्य में सामने आए हैं। कुछ एरिया में लोकल स्प्रेड का शक है।

इधर देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 4000 के पार पहुंच गई है। इसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए है जहां कोविड के मरीजों की संख्या 700 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार की शाम के बाद अब तक देश में कोरोना संक्रमण के करीब 490 नये मामले सामने आए हैं जबकि इस  दौरान इस घातक वायरस ने 26 लोगों की जान ले ली है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments