Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में पीएम मोदी की रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने...

देहरादून में पीएम मोदी की रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य, तैयारी में जुटे नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली में भाजपा ने एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। शुक्रवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में रैली की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में देहरादून और हरिद्वार जिलों के संगठन नेताओं को रैली की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। तय हुआ कि रैली में हर बूथ से लोगों की उपस्थिति होनी चाहिए।कौशिक ने कहा कि स्थान चयन को लेकर प्रशासन से वार्ता चल रही है और जल्दी ही स्थल चयन किया जाएगा। यह ऐतिहासिक महारैली होगी और इसे लेकर जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। इस दौरान अन्य कार्यक्रमों की रूप रेखा पर भी विचार किया जा रहा है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए आज से ही प्रचार प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रैली में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित होगी। सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक रैली का संदेश पहुंचाया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी व कुलदीप कुमार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यतिश्वरानंद, सुबोध उनियाल, विधायक हरबंस कपूर, सहदेव पुंडीर, उमेश शर्मा काऊ, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर,  सीता राम भट्ट  जिलाध्यक्ष हरिद्वार डॉ. जयपाल  सिंह चौहान सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

परेड मैदान में हो सकती है जनसभा
प्रधानमंत्री की रैली की तैयारी में जुटी भाजपा अभी तक स्थान तय नहीं कर पाई है। माना जा रहा है कि पार्टी परेड मैदान में जनसभा करा सकती है। पार्टी नेता मौके पर जाकर संभावना पर विचार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments