Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी...

दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, ये है पूरा कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। वे सुबह करीब 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सरकार के मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे।

पार्टी ने नड्डा के स्वागत की सारी तैयारी कर ली है। हरिद्वार और देहरादून जिले की सीमा पर स्थित एक होटल में पार्टी के कार्यक्रम होंगे। वहां पहुंचने से पूर्व नड्डा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

इन बैठकों में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शिरकत करेंगे। दो दिन तक चलने वालीं इन बैठकों में 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। सांगठनिक बैठकों के अलावा नड्डा ‘सैनिकों का सम्मान और सैनिकों से संवाद’ और ‘संतों का आशीर्वाद’ इन दो कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

दो दिनों तक क्रमवार चलेंगी 11 बैठकें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सबसे पहले हरिद्वार पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे पर नड्डा संगठन से लेकर सरकार के मंत्रियों की अलग-अलग 11 बैठकों में शामिल होंगे। पहले दिन सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों फिर सांसद और विधायकों के बाद कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बैठकों के संयोजन के लिए नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कार्यक्रम शांतिकुंज के निकट होटल गॉडविन में होगा।

बृहस्पतिवार शाम पहुंचे प्रदेशभर से नेता
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर से भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि बृहस्पतिवार शाम को ही हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए थे। कुमाऊं और गढ़वाल के जिलों से कई नेता एवं जनप्रतिनिधि 19 अगस्त की शाम हरिद्वार पहुंच गए।

पहले दिन: सुबह से शाम बैठकें
– 10.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
– 10.45 तक एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम।
– 11.55 कार्यक्रम स्थल हरिद्वार में पहुंचेंगे।
– 2.00-3.30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक।
– 3.30 से 3.45 तक सांसद व विधायकों की बैठक।
– 5.30 से 7 बजे तक मंत्रियों व समितियों की बैठक।
– 8.15 से 8.45 तक टोली बैठक।

21 अगस्त का आर्यक्रम
– 10.00 से 11.00 बजे रायवाला में पूर्व सैनिकों से संवाद व सैनिकों सम्मान।
– 2.00 से 3.30 बजे तक कोर ग्रुप की बैठक।
– 4.00 बजे से 5 बजे तक साधु संतों अभिनंदन व आशीर्वाद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments