Monday, March 9, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारनक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का जवान शहीद

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का जवान शहीद

सांकेतिक तस्वीर

बीजापुर । छत्तीसगढ़ में गुरुवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में तड़के चार बजे हुई।

उन्होंने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था। उसका दल, बल की कमांडो इकाई ‘कोबरा’ और राज्य पुलिस जंगलों में अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कामता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बाद में, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कुछ नक्सलियों के मारे जाने का भी संदेह है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे हैं। नक्सली हमले में शहीद हुए जवान का नाम कमता प्रसाद हैं और वह उत्तर प्रदेश के कौशांबी के रहने वाले थे। कमता प्रसाद साल 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments