Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारनागरिकता बिल को लेकर यूपी मे भी तनाव, सहारनपुर-अलीगढ़ में इंटरनेट सेवा...

नागरिकता बिल को लेकर यूपी मे भी तनाव, सहारनपुर-अलीगढ़ में इंटरनेट सेवा बंद

फाइल फोटो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध तनाव देखा जा रहा है। अलीगढ़ और सहारनपुर जिले में तनाव की स्थिति को देखते हुए चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। दोनों जिलों में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं।

अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध और जुमे को लेकर पुलिस-प्रशासनिक स्तर से खासी सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन के स्तर से जिले में देर रात तत्काल प्रभाव से शुक्रवार शाम 5 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

देर रात यह आदेश जिलाधिकारी स्तर से जारी होते ही आधी रात को इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के संदेश भी मोबाइल पर आने लगे। एडीएम सिटी ने इस बात की पुष्टि की है।

नागरिकता बिल के विरोध में एएमयू में रैली आज
बिल के विरोध में ही एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मो. सलमान इम्तियाज ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कैंपस से डीएम कार्यालय तक विशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है। अधिक से अधिक लोगों से साथ आने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि एएमयू के छात्र संगठन ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एएमयू से डीएम ऑफिस तक शांतिपूर्ण रैली निकालने का फैसला किया है। जुमे की नमाज केवल जामा मस्जिद में होगी। इसके बाद डीएम को राष्ट्रपति और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित एक ज्ञापन दिया जाएगा।

मकसद संसद द्वारा पारित नागरिकता संशोधन बिल 2019 का पूर्ण रूप से बहिष्कार करना और इसकी समाप्ति के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग है। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में सभी 32 हजार छात्र भाग लेंगे। अमुटा, नान टीचिंग सहित सभी का इसमें शामिल होने के लिए आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अलीगढ़ को नया जीवन देने का प्रयास है।

उधर, सहारनपुर जनपद में भी इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है तनाव की स्थिति को देखते हुए चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से गुरुवार को मदरसों के एक नामजद सहित करीब 250 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यह कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि इन छात्रों ने बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन कर हाईवे जाम किया था।

एएमयू की ओर जाने वाले रास्ते आज रहेंगे बंद
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की ओर जाने वाले रास्तों पर शुक्रवार को आवाजाही बंद रखी गई है। यातायात पुलिस की ओर से रात 1रू15 बजे जारी एडवाइजरी के अनुसार, एएमयू परिसर के जामा मस्जिद से निकलने वाले विरोध मार्च में लगभग दस हजार छात्र शामिल होंगे।

एहतियातन सुबह आठ बजे से विरोध मार्च की समाप्ति तक दोदपुर चैराहे से एएमयू सर्किल की तरफ जाने वाला रास्ता सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। इसी तरह कलेक्ट्रेट तिराहे से एएमयू सर्किल की तरफ का रास्ता भी बंद कर दिया जाएगा। लाल डिग्गी तिराहा से एएमयू सर्किल की तरफ भी किसी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments