Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनेपाल बॉर्डर पर भारत के खिलाफ सेना ने बदली रणनीति, जानिए क्या...

नेपाल बॉर्डर पर भारत के खिलाफ सेना ने बदली रणनीति, जानिए क्या है नेपाली आर्मी का प्लान

पहली बार शीतकाल में नेपाल ने उच्च हिमालय की चौकियां नहीं छोड़ी हैं। नेपाल के प्रहरी माइनस 8 डिग्री से कम तापमान में 13 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर बनीं सीमा सुरक्षा चौकियों पर जमे हुए हैं। नेपाल ने सीमा सुरक्षा को लेकर अपनी रणनीति बदली है। पहली बार उसने 13 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई वाली तिनकर चौकी को अभी खाली नहीं किया है। इस क्षेत्र से सटी भारतीय सीमा में भी नेपाल प्रहरी बल के जवान नियमित पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

पिछले वर्षों तक तिनकर चौकी से नेपाल प्रहरी बल के जवान अक्तूबर अंतिम सप्ताह तक वापस लौट आते थे। इस बार पहली बार ये जवान माइनस 8 डिग्री से भी कम तापमान के बीच वहां जमे हुए हैं। इस निर्णय को नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में बदलाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। रक्षा जानकारों का कहना है कि ऐसा करने से नेपाल अपने भूभाग को लेकर अपनी सजगता का प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा है।

भारत से सटी अन्य चौकियों पर भी सजगता बढ़ाई
पिथौरागढ़ जनपद की 150 किमी से अधिक खुली सीमा नेपाल से सटी हुई है। इस सीमा पर स्थित 6बीओपी में नेपाल प्रहरी बल और पुलिस ने सजगता बढ़ाई है। नेपाल प्रहरी बल कड़ाके की ठंड में रात के समय भी काली नदी किनारे अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments