Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपरिवार का विरोध झेल रहे समलैंगिक युवकों को दो सुरक्षा, हाई कोर्ट...

परिवार का विरोध झेल रहे समलैंगिक युवकों को दो सुरक्षा, हाई कोर्ट ने पुलिस को दिया आदेश

उत्तराखंड हाई कोर्ट में गुरुवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब दो समलैंगिक युवकों ने आपस में शादी करने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग करने के लिए अदालत को दरवाजा खटखटाया। अदालत ने भी देर नहीं की और दोनों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के नर्दिेश दे दिए।

मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद का है। मामले के अनुसार दो युवकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए कहा कि वह लंबे समय से आपस में प्यार करते हैं और दोनों शादी करना चाहते है, लेकिन उनके घरवाले इसके लिए राजी नहीं हैं और उनका विरोध कर रहे हैं। इसलिए उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय ने भी समलैंगिक विवाह को मान्यता दे दी है और यह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। विश्व के 25 देशों ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दे दी है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान की अगुवाई वाली डबल बेंच में हुई। अदालत ने उधमसिंह नगर के वरष्ठि पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को दोनों को पुलिस सुरक्षा मुहैया करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments