Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड

पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड

भूमध्य सागर से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी समेत आसपास के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बारिश हो सकती है। 3500 से अधिक मीटर की ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

मौसम के बदले मिजाज से राजधानी दून के अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बहुत अधिक नहीं है। ऐसे में बहुत अधिक चिंता की जरूरत नहीं है। वहीं ठंड का तेजी से बढ़ना तय है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

बदरीनाथ और केदारनाथ में हुई बर्फबारी 
बदरीनाथ धाम में सोमवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोपहर बाद केदारनाथ धाम में करीब आधे घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई थी। धाम की ऊंची चोटियां पहले ही बर्फ से ढक चुकी हैं। अब धाम से लगी पहाड़ियों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। लगातार मौसम खराब रहने और बर्फबारी होने से बदरीनाथ धाम में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। धाम में आने वाले यात्री ठंड से ठिठुरते नजर आए। वहीं बदरीनाथ में बर्फबारी का असर जोशीमठ क्षेत्र में भी नजर आया। पांडुकेश्वर, जोशीमठ और औली में शाम ढलते ही शीतलहर चलने लगी। जिससे पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments