Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरप्रधानमंत्री के रोड शो में आज शामिल होंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी,...

प्रधानमंत्री के रोड शो में आज शामिल होंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जेपी नड्डा से भी करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल होंगे। इस दौरान वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री धामी भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने के लिए नई दिल्ली से लखनऊ पहुंचे।

शुक्रवार को वह लखनऊ से वाराणासी के लिए रवाना होंगे। वाराणासी में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रोड शो होगा। इस रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ मुख्यमंत्री धामी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से नई दिल्ली में थे। उनके दिल्ली में डेरा जमाने को लेकर सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गरमा रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments