Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारप्रियंका गांधी ने यूपी उपचुनाव में बीजेपी पर लगाया धांधली की कोशिश...

प्रियंका गांधी ने यूपी उपचुनाव में बीजेपी पर लगाया धांधली की कोशिश का आरोप

प्रियंका गांधी ने यूपी उपचुनाव में बीजेपी पर लगाया धांधली की कोशिश का आरोप, कहा...

दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार नोमान मसूद के पक्ष में जा रहे निर्णय को बदलवाने के प्रयास का आरोप लगाया है. प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है. जिला अधिकारी को पांच-पांच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश आ रहे थे. यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है.”

प्रियंका ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस  पार्टी इसके खिलाफ सख्ती से लड़ेगी. निर्वाचन आयोग इस मामले की निष्पक्षता से जांच कराए.” गौरतलब है कि गंगोह में नोमान मसूद और भाजपा के कीरत सिंह के बीच कड़ी टक्कर चल रही है.

बता दें कि यूपी विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना बृहस्पतिवार को जारी है और खबर लिखे जाने तक शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भाजपा ने छह सीटों पर बढ़त बनाई है. गंगोह सीट पर कांग्रेस, जलालपुर सीट पर बसपा और प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा के सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी बहुत बनाए हुए हैं. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments